Friday, September 10, 2010 3:19:26 PM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
 *  अब दिलशान भी आईसीसी की नजर में *  तनाव कम करना हो तो संगीत सुनें *  खेलगांव में पानी आपूर्ति की दोहरी व्यवस्था *  तूफान प्रभावित शहर के 1.45 लाख लोग सुरक्षित *  कूटनीति में बाहुबल का इस्तेमाल कर रहा है चीन *  यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से उपर *  कुरान जलाने की योजना पर फिर अससमंजस *  क्षेत्रीय रणनीति बना रहा है अमेरिका *  भारत यात्रा की ओर है ओबामा का ध्यान *  अब कुरान की प्रतियां नहीं जलाएगा पादरी
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
आगामी24सितंबर को सुनाये जाने वाले रामजन्मभूमि-बाबरी मसजिद विवाद के बहुप्रतीक्षित फ़ैसले को लेकर देश के दूसरे हिस्सों में कैसी भी उत्सुकता
Other Headline 
Prabhat Khabar
इंग्लैंड को हरा जर्मनी फ़ाइनल में
3/11/2010 11:02:48 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नयी दिल्ली  खिताबी हैटट्रिक की तलाश में उतरे जर्मनी ने हीरो होंडा एफ़आइएच हॉकी विश्व कप के पहले सेमीफ़ाइनल में गुरुवार को यहां इंगलैंड को 4-1 से रौंदते हुए लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट के फ़ाइनल में जगह बना ली. जर्मनी ने इस जीत के साथ यूरोपीय चैंपियनशिप के फ़ाइनल में इंगलैंड के हाथों मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया. खिताबी मुकाबले में उसका सामना हॉलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफ़ाइनल के विजेता से होगा. गत दो बार के चैंपियन जर्मनी की टीम इस मैच के लिए जबर्दस्त होमवर्क करके मैदान में उतरी थी और उसके स्ट्राइकरों ने इंगलैंड की मजबूत मानी जाने वाली रक्षा पंक्ति को तार-तार कर दिया. जर्मनी की ओर से माकरे जान मोंटाज ने पांचवें मिनट में, ओलिवर कॉर्न ने 11वें मिनट में, मार्टिन हेनर ने 30वें मिनट और लीनस बट ने 60वें मिनट में गोल किये. इंगलैंड की ओर से एकमात्र गोल 17वें मिनट में रिचर्ड स्मिथ ने पेनल्टी कॉर्नर से किया. पहले हाफ़ तक जर्मनी 3-1 से आगे था. मैच शु होते ही इस पर जर्मनी ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली. उसे पांचवें मिनट में ही पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर मोंटाज ने शानदार गोल कर दिया.फ़िसड्डी रह गया पाकिस्तानस्कॉट टूपर के अतिरिक्त समय में किये गये गोल की बदौलत कनाडा ने हीरो होंडा एफ़आइएच हॉकी विश्व कप में गुरुवार को यहां चार बार के चैंपियन पाकिस्तान को 3-2 से हरा कर टूर्नामेंट में 11वां स्थान हासिल किया. पाकिस्तान के लिए यह टूर्नामेंट बेहद निराशाजनक मुकाम पर खत्म हुआ और टीम अपने हॉकी इतिहास में विश्व कप में पहली बार अंतिम स्थान पर रही. इससे पहले वर्ष 1986 के विश्व में टीम 11वें स्थान पर रही थी. पाकिस्तान के खिलाड़ी कनाडा के खिलाफ़ बेहद बुङो मन से मैदान में उतरे थे और पूरे मैच के दौरान ऐसा लग ही नहीं था कि यह वही टीम है, जिसने चार बार विश्व कप में खिताब जीता था. निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थी. मैच के चौथे मिनट में पाकिस्तान के रेहान बट्ट ने टीम के लिए पहला गोल किया. जबकि 46वें मिनट में अली अख्तर ने दूसरा गोल दागा. वहीं कनाडा के लिए कोनोर ग्राइंस ने 12वें मिनट में और मार्क पियरसन ने 57वें मिनट में गोल दागे. कनाडा को निर्धारित समय तक चार पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से टीम एक को भी गोल में तब्दील नहीं कर पायी. वहीं पाकिस्तान भी दूसरे हाफ़ में मिले चार पेनल्टी पर कोई गोल नहीं कर सका.निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहने के बाद अंपायरों ने दोनों टीमों को 15 मिनट का अतिरिक्त दिया जिसके पहले हाफ़ में कोई गोल नहीं हुआ.इसके छह मिनट बाद ही जर्मनी की फ़ॉरवर्ड लाइन ने गजब का मूव बनाया और दाहिने तरफ़ से उसके तीन खिलाड़ी एक-दूसरे को पास देते हुए आगे बढ़े. कॉर्न ने 25 गज के बाहर से मिले पास को अपनी स्टिक से डिफ्लेक्ट कर गेंद को गोल में पहुंचाया और टीम को 2-0 से आगे कर दिया.टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंगलैंड की टीम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद तेजी से मूव बनाने शु किये और जर्मनी के खेमे में हल्ला बोल दिया. 17वें मिनट में इंगलैंड को तेजी का फ़ायदा मिला और उसे पहले हाफ़ का एकमात्र पेनल्टी कॉर्नर मिला. इस पर स्मिथ ने एक जमीनी शॉट लेते गेंद को गोल में पहुंचाया और टीम का खाता खोला. इसके बाद जर्मनी को 22वें और 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम कोई गोल नहीं कर सकी. खेल के 30वें मिनट में मिले चौथे पेनल्टी कॉर्नर को हेनर ने तोबियासहाउक और कॉर्न से मिले पुश पर गोल में तब्दील कर टीम की बढ़त 3-1 कर दी.

अब दिलशान भी आईसीसी की नजर में...
बोपन्ना-कुरैशी इतिहास रचने के करीब...
फिक्सिंग के साये में शुरू होगी चैंपियन्स लीग...
विश्व क्रिकेट के भगवान हैं तेंदुलकर : हरभजन...
पाकिस्तान लौटेंगे दागी खिलाडी : पीसीबी...
डॉक्ट्रेट लेने की तारिख तय नहीं: आनंद...
चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट कल से...
बोपन्ना-कुरैशी ग्रैंडस्लैम के सेमीफ़ाइनल में...
तैराकों और दो एथलीट के नमूने बी पाजीटिव...
नडाल का अभियान जारी, वावरिंका हारे...
महिला विश्वकप हॉकी में भारत की एक और हार...
वीनस और क्लाइस्टर्स सेमीफ़ाइनल में...
क्रिकेट आस्ट्रेलिया और खिलाड़ियों के बीच ठनी...
सेमीफ़ाइनल में पहुंचे बोपन्ना व कुरैशी...
आईपीएल में गड़बड़ी की जानकारी नहीं : बीसीसीआई...
पेस-ब्लैक अमेरिकी ओपन से बाहर...
टिकट लेकर 17 लाख दर्शक देखेंगे राष्ट्रमंडल खेल...
मैच फिक्सिंग मामले में मैं बेकसूर : हिग्गिन्स...
भूटिया की अनुपस्थिति में उतरेगी भारतीय टीम...
सोडरलिंग से भिड़ेंगे फ़ेडरर...
स्पॉट फ़िक्सिंगः नीतू चंद्रा से हुई पूछताछ...
''उम्र के कारण आमिर की सजा में कमी नहीं''...
आयोजन समिति ने स्टेडियमों के प्रमाण पत्र सौंपे...
कॉमनवेल्थ खेलों को सफ़ल बनाने में सभी सहयोग करें : प्रधानमंत्री...
छह पहलवानों के डोप में फ़ंसने की पुष्टि...
बोपन्ना-कुरैशी क्वार्टर फ़ाइनल में, पेस-ब्लैक जीते...
महिला हॉकी विश्व कपः भारत को मिली पहली जीत...
मानसिक तौर पर अपरिपक्व है हमीदः अफ़रीदी...
भ्रष्टाचार से ठीक से नहीं निपटती आईसीसीः बायकॉट...
ब्लैकमेल किया गया मुझेः हमीद...
Previous
Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By