मुंबई : प्रकाश झा की महत्वाकांक्षी फिल्म राजनीति की लांचिंग के समय से ही कैटरीना कैफ इसको लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल, कैटरीना इस फिल्म में एक राजनेता की भूमिका में हैं और ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि उनका यह किरदार कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से काफी हद तक मिलता है. कहा तो यह भी जा रहा है काफी रिसर्च के बाद यह किरदार गढ़ा गया है और इसकी तैयारी के लिए कैटरीना खुद सोनिया गांधी से मिल भी चुकी हैं. हालांकि कैटरीना कैफ ऐसी किसी भी बात से स्पष्ट इनकार करती हैं. |