लोहरदगा  सदर थाना क्षेत्र के हरमू गांव में ग्रामीणों ने लूटपाट करनेवाले दो अपराधियों को पीट-पीट कर मार डाला. घटना मंगलवार देर रात की है. मारे गये अपराधियों में एक किस्को थाना क्षेत्र के अरेया गांव निवासी प्रदीप यादव है. दूसरे की पहचान नहीं हो पायी है.  मंगलवार रात करीब 10 बजे हरमू पुल के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे. ग्रामीणों के अनुसार, दोनों लूट के इरादे से आये थे. सूचना मिलते ही ग्रामीण लाठी-डंडे के साथ वहां पहुंच गये. दोनों को बांध दिया. इसके बाद जम कर पिटाई शु कर दी. |