| | महिला बिल पर आज भी लोकसभा में हंगामा | | | |
| | | | Change font size: |  | | |  | | |
| |
| | | नयी दिल्ली : महिला आरक्षण विधेयक के मौजूदा स्वरूप का विरोध कर रहे राजनीतिक दलों के सदस्यों ने लोकसभा में आज दूसरे दिन भी हंगामा जारी रखा जिसकी वजह से रेलवे की लेखा अनुदान और अनुपूरक मांगों को पारित करने को छोड़ कर सदन में कोई विधायी कामकाज नहीं हो पाया. समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड के सदस्यों ने सुबह सदन की बैठक शुरू होते ही विधेयक के विरोध में भारी शोरशराबा और नारेबाजी शुरू कर दी. इसके कारण सदन की कार्यवाही पहले चार दफ़ा और फ़िर शाम सवा चार बजे के करीब कल तक के लिए स्थगित की गयी. चौथे स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही चार बजे फिर शुरू होने पर इन सदस्यों के शोरशराबे के बीच ही पीठासीन अधिकारी अर्जुन चरण सेठी ने अगले वित्त वर्ष के लिए रेलवे की लेखा अनुदान मांगों को बिना चर्चा के पारित करवाया. इसके तुरंत बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी. इससे पूर्व सदन की कार्यवाही पहली बार 1125 बजे के करीब दस मिनट के लिए, दूसरी बार 12 बजे तक के लिए और तीसरी बार अपरा: दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी थी. |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|