नयी दिल्ली  संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए सोमवार को जहां विधेयक पेश किया गया वहीं राजधानी में अक्तूबर में होनेवाले राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति में लगभग 40 प्रतिशत महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी खेलों में महिला सशक्तिकरण बढ़ने का प्रमाण है. राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के तथ्यों के अुनसार आयोजन समिति में 38.5 प्रतिशत महिलाओं की मजबूत भागीदारी है, जिससे पता लगता है कि इन खेलों के सफ़ल आयोजन के लिए महिलाओं को कितना महत्व दिया जा रहा है. इस संगठन के सभी 34 कार्यक्षेत्रों में 38.5 प्रतिशत महिलाएं पूरी दक्षता के साथ काम कर रही हैं. |