नयी दिल्ली : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर रहे सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने केंद्र सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया है. दोनों ने कहा  सरकार महिला आरक्षण बिल के मौजूदा स्वरूप को पास कराने पर अड़ी है. हम सरकार को समर्थन नहीं दे सकते.  संख्या बल के नाम पर राजनीतिक डकैती बरदाश्त नहीं की जायेगी.सपा ने ह्विप जारी किया  सपा ने महिला आरक्षण के विरोध में ह्विप जारी किया है. सभी सदस्यों को विधेयक का विरोध करने को कहा गया है.फर्क नहीं पड़ेगा  कांग्रेसकांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि समर्थन वापसी से सरकार पर कोई असर नहीं पड़नेवाला है. सरकार उनके समर्थन पर निर्भर नहीं है. यदि हम उनके समर्थन पर निर्भर होते तो भी इतने बड़े जनहित का यह कदम उठाने से झिझकते. |