मुंबई : प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से लौट आयी हैं. साथ में रणबीर कपूर भी लौटे. दोनों एक ही फ्लाइट से मुंबई पहुंचे. दोनों न्यूयॉर्क में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म अनजाना-अनजानी की शूटिंग से वापस आये हैं. यूं तो प्रियंका को रणबीर के साथ नाम जोड़े जाने की खबर थी, परंतु उन्हें यह नहीं मालूम था कि उन्हें लौटते ही इन सवालों का जवाब देना पड़ेगा. कुछ नजदीकी और उत्साही लोगों ने प्रियंका से मिलते ही रणबीर से नजदीकी पर जिज्ञासा व्यक्त कर दी. बस फिर क्या था. प्रियंका ने आंखें तरेर कर देखा और जवाब दे दिया.रणबीर चुपचाप अपनी राह में आगे बढ़ गये. |