दुबई : न्यूजीलैंड की अपनी जमीन पर विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के हाथों दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में हार के साथ ही टीम इंडिया ने एक अप्रैल तक आइसीसी वन-डे रैंकिंग में अपनी दो नंबर की कुर्सी सुरक्षित कर ली है. भारत 122 रेटिंग अंकों के साथ दूसरा स्थान पर है और किवी टीम अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ सीरीज के शेष तीन मैच जीत भी जाती है, तो वह टीम इंडिया को नंबर दो की कुर्सी से अपदस्थ नहीं कर पायेगी. आइसीसी की आज यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि न्यूजीलैंड की टीम अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ वन-डे सीरीज के बचे तीन मैच जीत जाती है, तो उसके 120 अंक हो जायेंगे और वह फ़िलहाल तीसरे पायदान पर चल रहे दक्षिण अफ्रीका से तीन रेंटिंग अंक आगे निकल जायेगी. आइसीसी वन-डे चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहने पर टीम इंडिया को 75000 डॉलर मिलेंगे. टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक का ताज बरकरार रखते हुए पहले ही 175000 डॉलर का इनाम पक्का कर चुकी है.वन-डे में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया को 175000 डॉलर मिलेंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए 75000 डॉलर मिलेंगे. |