वािशगटन  भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-1 अंतरिक्ष यान ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की मदद से चांद के उत्तरी ध्रुव पर बर्फ़ का भंडार खोज निकाला है. नासा के वैज्ञानिकों का दावा है कि चांद के उत्तरी ध्रुव पर कम-से-कम 60 करोड़ मीट्रिक टन बर्फ़ है. इसका पता चंद्रयान-1 की मदद से ली गयी तसवीरों के अध्ययन के बाद चला है. इससे पूर्व भी नासा चंद्रयान-1 द्वारा ली गयी तसवीरों के आधार पर चांद पर पानी होने की बात कहता आया है. पिछले दिनों उसने बर्फ़ की खोज के लिए चांद पर विस्फ़ोट भी किया था. पर उस समय वैज्ञानिकों को कोई सफ़लता हाथ नहीं लगी थी. |