रांची : फ़ेडरेशन चेंबर की कार्यकारिणी ने पदाधिकारियों का चयन कर लिया है. प्रदीप शर्मा को अध्यक्ष व विकास सिंह को महासचिव बनाया गया है. उपाध्यक्ष प्रदीप जैन व प्रतुल शाहदेव होंगे. सह सचिव कुणाल आजमानी व अंजय सरावगी को बनाया गया है. कमल सिंघानिया कोषाध्यक्ष चुने गये हैं. चुनाव समिति के चेयरमैन गिरीश मल्होत्रा व को-चेयरमैन अरुण बुधिया की देखरेख में नये पदाधिकारियों का चयन किया गया. |