रांची  माओवादियों ने पुलिस संत्रास विरोध जन साधारण कमेटी के अध्यक्ष लाल मोहन टुडू की मुठभेड़ में हुई मौत के बाद  27 को झारखंड बंद का आह्वान किया है. बंद बिहार, बंगाल, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ में भी बुलाया गया है. शुक्रवार रात 12 बजे से बंद की अवधि शु हो जायेगी. शनिवार रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा. बंद के मद्देनजर राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर दिया है. बंद को विफल करने के लिए कार्रवाई तेज करने को कहा है. |