नागपुर : सचिन तेंदुलकर के नाबाद अर्धशतक (77) के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ यहां खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच के समय तक भारत की स्थिति नाजुक बनी हुयी है. भारत ने लंच तक चार विकेट खोकर 162 रन बना लिये हैं. भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के स्कोर (छह विकेट पर 558 रन पारी घोषित) से अब भी 163 रन दूर है, जबकि टीम के सिर्फ़ छह विकेट शेष बची हुई हैं. लंच के समय सचिन 77 एवं कप्तान महेंद्र सिंह धौनी छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. इससे पूर्व भारत ने दूसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 66 रन से आगे खेलना शुरू किया. भारत ने आज सुबह के दो घंटे के खेल में मुरली विजय और सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का विकेट गंवाया. विजय 32 एवं बद्रीनाथ छह रन बनाकर आउट हुए. विजय स्पिनर पाल हैरिस की गेंद पर डीप फ़ाइन लेग में मोर्न मोर्कल को कैच दे बैठे तो बद्रीनाथ वेन पार्नेल की गेंद पर विकेट के पीछे आउट हुए. |