| | श्रीलंका के पूर्व सेनाध्यक्ष गिरफ्तार | | | |
| | | | Change font size: |  | | |  | | |
| |
| | | कोलम्बो : श्रीलंका के पूर्व सेनाध्यक्ष और राष्ट्रपति चुनाव में पराजित विपक्षी प्रत्याशी जनरल सरथ फ़ोनसेका को कल रात सेना पुलिस ने उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया. श्री फ़ोनसेका को सैन्य प्रमुख रहते हुए राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे के खिलाफ़ षडयंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. संसद सदस्य मनो गणेशन ने बताया कि सेना के पुलिस अधिकारियों ने श्री फ़ोनसेका को उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया जहां वह विपक्षी गठबंधन के घटक  दलों के सांसदों से बैठक कर रहे थे. बैठक में शामिल श्री गणेशन ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान उनसे बुरा बर्ताव किया. एक सरकारी प्रवक्ता लुसीएन राजकरूणनायके ने कहा कि जनरल फ़ोनसेका को सैन्य अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है. उनकी गिरफ्तारी से चुनाव का कोई संबंध नहीं है. ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति चुनाव में श्री महिन्दा राजपक्षे ने अपने मुख्य विपक्ष जनरल फ़ोनसेका को 17 प्रतिशत मतों से हराया था. |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|