रांची/कोलकाता : माओवादियों से निबटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम मंगलवार को कोलकाता के राइटर्स बिल्डिंग में चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. मुख्यमंत्री शिबू सोरेन बैठक में हिस्सा लेने कोलकाता जायेंगे. बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं. उनकी जगह बिहार से कोई मंत्री मौजूद रहेगा. बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी बैठक में हिस्सा लेंगे. बैठक सुबह 10.30 बजे शु होगी.इधर, श्री सोरेन के प्रेस सलाहकारशफीक अंसारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी कोलकाता जायेंगे. बैठक में राज्य के पुलिस महानिदेशक व गृह सचिव भी हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री इसी दिन वापस लौट जायेंगे. |