श्रीनगर : कश्मीर घाटी के बारामूला जिले में गुलमर्ग की पहाड़ियों पर हिमस्खलन के कारण तंबुओं में रहे एक लेफ्टिनेंट सहित 17 सैनिकों की मौत हो गयी है. 15 अन्य घायल हुए. चार सैनिक अब भी लापता हैं. ये तंबू खिलनमर्ग क्षेत्र में गुलमर्ग के विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल पर गुजरहट में लगे हुए थे. अलग-अलग तंबुओं में लगभग 400 सैनिक और अधिकारी रह रहे हैं. यहां सेना का हाई आल्टीट्यूड वायरफ़ेयर ट्रेनिंग स्कूल चलता है. इस क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से भारी बर्फ़बारी हो रही है. हादसे के समय बर्फ़ीले तूफ़ान के कारण तंबुओं से बने सैन्य शिविर के एक हिस्से पर हिमस्खलन हुआ. बर्फ के पहाड़ के नीचे सौ  से अधिक जवान दब गये. पास के शिविरों से अन्य सैनिकों ने तुरंत बचाव कार्य में जुट गये, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटनास्थल तथा आसपास अभी भी हिमपात जारी है. |