श्रीनगर : कश्मीर घाटी के बारामूला जिले में गुलमर्ग की पहाड़ियों पर हिमस्खलन के कारण तंबुओं में रहे एक लेफ्टिनेंट सहित 11 सैनिकों की मौत हो गयी है जबकि 15 अन्य घायल हैं तथा तीन लापता हैं. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज यहां बताया ये तंबू खिलनमर्ग क्षेत्र में गुलमर्ग के विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल पर गुजरहट में लगे हुए थे जिनमें लगभग 400 सैनिक और अधिकारी रह रहे थे. इस क्षेत्र में पिछले तीन दिन से भारी बर्फ़बारी हो रही है. बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल से बताया कि हादसे के समय बर्फ़ीले तूफ़ान के कारण तंबुओं से बने सैन्य शिविर के एक हिस्से पर हिमस्खलन हुआ. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सैनिकों को अस्पतालों भरती कराया गया है.
  |