| | सोना बढ़ा ,चांदी में गिरावट | | | |
| | | | Change font size: |  | | |  | | |
| |
| | | नयी दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी के बावजूद दिल्ली सर्राफ़ा बाजार में सोने का कारोबार मामूली पांच रूपए बढ़कर 16530 रूपए प्रति दस ग्राम पर किया गया जबकि चांदी 100 रूपए घटकर 24500 रूपए प्रति किलो बोली गयी. लंदन से मिले समाचारों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारी उतार चढ़ाव बना हुआ है. कारोबार के दौरान सोने के भाव 1079.85 डॉलर प्रति औंस पर रहे जबकि पिछले कारोबारी दिवस में न्यूयार्क में ये 1065.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए थे. इसी दिन सोने का बाजार 1043.75 डॉलर प्रति औंस तक फ़िसल गया था. यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल गहराने के कारण डॉलर में वृद्धि हुई और यूरो दबाव में आ गया. जिसके कारण कीमती धातुओं में मंदी आयी है. कारोबारियों का कहना है कि यूरो के मजबूती पकड़ने से सोने में मामूली तेजी आयी है. हालांकि इसे अस्थायी नहीं कहा जा सकता. बाजार में ग्राहकी भी देखी गयी. सोने के दाम नीचे गिरने से निवेशक बाजार में लौट रहे हैं. चांदी का कारोबार तेजी में दर्ज किया गया. सफ़ेद धातु के दाम 15.18 डॉलर प्रति औंस पर रहे जबकि पिछले कारोबारी दिवस में न्यूयार्क में ये 15.11 डॉलर प्रति औंस दर्ज किए गए थे. |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|