| | कश्मीर में हिमस्खनल,100 सैनिक दबे | | | |
| | | | Change font size: |  | | |  | | |
| |
| | | श्रीनगर : कश्मीर घाटी में गुलमर्ग की पहाड़ियों पर तंबुओं में रहे 100 से अधिक सैनिक हिमस्खलन की चपेट में आने से बर्फ़ में दब गये हैं. सैनिकों के ये तंबू इस पहाड़ी इलाके में खिलनमर्ग क्षेत्र के गुजरहट में लगे हुए थे. इस क्षेत्र में पिछले तीन दिन से भारी बर्फ़बारी हो रही है. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 70 सैनिकों को बचा लिया गया है. इनमें से लगभग 12 की स्थिति अत्यंत गंभीर है. पुलिस उप महानिरीक्षक (उत्तर कश्मीर) ने कहा कि अब तक पांच शव निकाले जा चुके हैं. बर्फ़ से दस सैनिकों को जीवित बचा लिया गया है. उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव का जायजा लेने के लिए वह स्वयं घटनास्थल जा रहे हैं. हिमस्खलन के समय तंबुओं में कुल कितने सैनिक रहे थे इसकी सही जानकारी उन्हें नहीं है. घटनास्थल के आसपास अभी भी हिमपात जारी है. उप महानिरीक्षक ने बताया कि बचाव दल को विभिन्न स्थानों से घटनास्थल के लिये रवाना किया गया है.  |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|