गुवाहाटी : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने आज बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान पर पाकिस्तानी जेहादियों के एजेंट होने का आरोप लगाया. श्री तोगड़िया यहां एक संवाददाता सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे. पाकिस्तानी क्रिकेटरों के पक्ष में बोलने के लिये शाहरूख खान के खिलाफ़ उनका गुस्सा फ़ूटा. ज्ञातव्य है कि इंडियन प्रीमियर लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है. इस बीच उन्होंने साफ़ कर दिया कि महाराष्ट्र और मुंबई पर देश के सभी नागरिकों का अधिकार है. हर भारतीय को देश के किसी भी हिस्से में रहने का हक है. असम की सुरक्षा पर श्री तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेशी जेहादियों ने इस राज्य को दूसरे जम्मू-कश्मीर में तब्दील कर दिया है. उन्होंने इसके लिये कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया. |