|  केप कैनेवरल : अमेरिकी यान एंडेवर को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आइएनएस) के लिये आज सफ़लतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया. एंडेवर ने छह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 44 मिनट पर उड़ान भरी. यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के अंतिम दो प्रमुख हिस्सों को स्थापित करने के 13 दिवसीय मिशन पर गया है. संभवत: यह एंडेवर की आखिरी उड़ान है. माना जा रहा है कि इस वर्ष का पांचवा मिशन पूरा करते ही इसकी सेवाएं समाप्त हो जाएंगी. |