Monday, March 15, 2010 2:48:11 AM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
Advertisements
 *  पारा मेडिकल बोर्ड का होगा गठन *  सिर्फ वोट देने के लिए नहीं पैदा हुए मुसलमान : अहमद *  बिहार का भगोड़ा है बाल ठाकरे रघु *  केकेआर की लगातार दूसरी जीत *  लातेहार,गढ़वा में भी शुरू हुआ ऑपरेशन *  तीन ठिकाने उड़ाने की साजिश नाकाम *  गडकरी की टीम में होंगे नये चेहरे *  आइपीएल की खुमारी में डूबा बॉलीवुड *  पाकिस्तान, जापान और इंडोनेशिया में भूंकप *  काला धन पता लगाने के लिए आसान नुस्खा
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
स्वामी भीमानंद ने धर्म व अध्यात्म की आड़ में सेक्स रैकेट चला कर पिछले 10 सालों में 125 करोड़ की कमाई की
Other Headline 
Prabhat Khabar
7.2 प्रतिशत रहेगी जीडीपी वृद्धि
2/8/2010 2:38:11 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

 नयी दिल्ली : औद्योगिक उत्पादन और सेवा क्षेत्र में अच्छी वृद्धि हासिल होने के परिणामस्वरुप चालू वित्त वर्ष में सकल  घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.2 प्रतिशत वृद्धि का अग्रिम अनुमान व्यक्त किया गया है. सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) द्वारा आज जारी 2009-10 के अग्रिम अनुमानों के मुताबिक वर्ष के दौरान जीडीपी वृद्धि 7.2 प्रतिशत रहेगी. एक साल पहले इसमें 6.7 प्रतिशत वृद्धि हुयी थी. सीएसओ का यह अनुमान वित्त मंत्रालय द्वारा घोषित 7.75 प्रतिशत और रिजर्व बेंक द्वारा की गयी 7.5 प्रतिशत की भविष्यवाणी से कम है. सीएसओ के अनुसार 2009-10 में कृषि, वानिकी और मछली पालन क्षेत्र में 0.2 की गिरावट रहेगी, लेकिन खान एवं खनन क्षेत्र में एक साल पहले के 1.6 प्रतिशत की तुलना में इस साल 8.7 प्रतिशत की वृद्धि होगी. विनिर्माण क्षेत्र में 3.2 प्रतिशत के मुकाबले 8.9 प्रतिशत, बिजली, गैस, जलापूर्ति क्षेत्र में 3.9 प्रतिशत की तुलना में 8.2 प्रतिशत और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में 5.9 प्रतिशत की तुलना में 6.5 प्रतिशत और वित्त, बीमा, रीएल एस्टेट और व्यावसायिक सेवाओं के क्षेत्र में 10.1 के मुकाबले 9.9 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया गया है.  सीएसओ की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार चालू वित्त वर्ष में 2004-05 के स्थिर मूल्यों के आधार पर कुल जीडीपी मूल्य 44 लाख 53 हजार 064 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जबकि 2008-09 में इसका मूल्य 41 लाख 54 हजार 973 करोड़ रुपये रहा था. इस लिहाज से जीडीपी में 7.2 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है. सीएसओ ने कहा है कि कृषि क्षेत्र में इस साल 0.2 प्रतिशत गिरावट रहेगी. एक साल पहले इस क्षेत्र में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी. कृषि और सहकारिता विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के अनुसार इस साल खाद्यान्न और तिलहन उत्पादन में क्रमश आठ और पांच प्रतिशत की गिरावट रहेगी. कपास उत्पादन में 0.2 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है लेकिन गन्न्ो का उत्पादन इस साल 11.8 प्रतिशत घटने का अनुमान है. बागवानी फ़सलों में फ़ल एवं सब्जियों के उत्पादन में क्रमश ढ़ाई प्रतिशत और 4.8 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया गया है. औद्योगिक उत्पादन क्षेत्र में वर्ष के दौरान 8.9 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है. कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में 6.5 प्रतिशत और व्यापार, होटल, परिवहन और संचार क्षेत्र में 8.3 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया गया है. सामुदायिक, समाजिक और व्यक्तिगत सेवाओं के क्षेत्र में 8.2 प्रतिशत और वित्त, बीमा, रीएल एस्टेट और व्यावसायिक सेवाओं के क्षेत्र में वर्ष के दौरान 9.9 प्रतिशत वृद्धि का अग्रिम अनुमान है. सीएसओ ने इसके साथ ही राष्ट्रीय आय के अनुमान भी जारी किये हैं. स्थिर मूल्यों पर राष्ट्रीय आय इस साल 6.9 प्रतिशत बढ़कर 39 लाख 24 हजार 183 करोड रुपये रहने का अनुमान है. प्रति व्यक्ति आय 5.4 प्रतिशत बढ़कर 33 हजार 540 रुपये के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है. वर्ष 2008-09 में इसमें पांच प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी थी.

लातेहार,गढ़वा में भी शुरू हुआ ऑपरेशन...
तीन ठिकाने उड़ाने की साजिश नाकाम...
पलामू में तीन मरे, 16 घायल...
गुमला में ग्रामीणों ने अपराधी को मार डाला...
कुत्ते के पेट में आठ लाख का हीरा...
2015 तक देश में 8.74 करोड़ नौकरियां...
महिला आरक्षण विधेयक साजिश : मुलायम...
लश्कर को पाक का समर्थन : अमेरिका...
सात भारतीयों को मौत का इंतजार...
कंधार में बम विस्फ़ोट, एक मरा...
फ़ोर्स ने बुंडू और अड़की को घेरा...
200 करोड़ की गड़बड़ी : प्रदीप यादव...
पढ़ाई के लिए हर साल पांच अरब जाते हैं बाहर...
लाहौर विस्फ़ोटों में गई 57 की जान...
ढाई करोड़ के जाली नोट मिले...
बाल -बाल बचे चंद्रबाबू नायडू...
पाक में आत्मघाती हमला, 10 मरे...
भारत - रूस के बीच 22 समझौते...
सीमा पर फिर सर्च अभियान...
बाहर मरनेवाले मजदूरों के परिजनों को एक लाख...
यूनिट संख्या दो का ब्यॉलर फटा...
फ़ोर्स का इस्तेमाल का अधिकार...
इतिहास कायम कर रही है नैना...
हमले का जवाब देगा भारत : चिदम्बरम...
जांच दल के सामने हाजिर होंगे मोदी...
लाहौर में दोहरा आत्मघाती हमला, 41 मरे...
महिला आरक्षण पर मुलायम ने मारी पलटी...
मंहगाई पर वामदलों और सपा का वाकआउट...
रियल इस्टेट के लिये बनेगा विधेयक...
महाराष्ट्र में 463 किसानों ने की आत्महत्या...
Previous
Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By