|  वेलिंगटन : न्यूजीलैंड की बर्फ़ीली पहाड़ियों में फ़ंसे एक पर्यटक के लिए उसका मोबाइल फ़ोन वरदान साबित हुआ जिससे भेजे गए एसएमएस ने उसकी जान बचायी. मिस्र् के मेरियोस सिमियोनिदिस अपने एक मित्र के साथ न्यूजीलैंड के रुहापेहु पहाड़ पर घूमने गया, लेकिन फ़ोटों खींचते-खींचते वहां गुम हो गया. ऐसे में उसके मोबाइल से उसका साथ दिया. उसने अपने परिजनों को एसएमएस भेज कर अपनी हालत की जानकारी दी. परिजनों ने मिस्र् दूतावास के जरिए न्यूजीलैंड पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद बचाव दल की चार टीमों की सिमियोनिदिस की तलाश शुरु की. अंतत: एक अन्य पर्यटक ने परेशान हाल सिमियोनिदिस की जान बचायी. |