नागपुर  टीम इंडिया के कोच गैरी कर्स्टन ने रविवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन उनकी टीम के कुछ बल्लेबाजों को बड़े स्कोर बनाने होंगे. टीम इंडिया में शामिल युवा खिलाड़ियों सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, मुरली विजय और रिद्धिमान साहा के लिए यह मौका बेहद खास है और उन्हें यहां अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए. हमें पता है कि ये सभी खिलाड़ी बेहद प्रतिभावान हैं, लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना होगा. टीम इंडिया की दीवार माने जानेवाले अनुभवी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की कमी को स्वीकारते हुए कर्स्टन ने कहा कि अब उनकी अनुपस्थिति में युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है. रविवार को या तो जल्दी विकेट हासिल करने थे या फ़िर रन रेट को कम बनाये रखना था. दूसरे दिन भले ही गेंदबाजों को ज्यादा विकेट नहीं मिले. लेकिन रन रेट कम बनाये रखने में सफ़लता पायी गयी.  लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी की हालांकि दुर्भाग्य से उन्हें कोई विकेट नहीं मिल पाया. |