न्यूयॉर्क  विवाहेत्तर संबंधों के कारण विवादों में फ़ंसे गोल्फ़ खिलाड़ी टाइगर वुड्स मिसिसिपी में एक सेक्स पुनर्वास केंद्र में रहने के बाद अपनी पत्नी और बच्चों के पास घर लौट आये हैं. सूत्रों के अनुसार, वुड्स की पत्नी ऐलन नोर्देग्रेन (29) उन्हें घर लाने के लिए खुद हेटिसबर्ग पहंचीं. उनकी दो साल की बेटी और एक साल का बेटा है. वुड्स अपने बच्चों से पिछले छह हफ्तों से नहीं मिले थे. 27 नवंबर को एक दुर्घटना के बाद वुड्स के विवाहेत्तर संबंधों का खुलासा हआ था. उसके बाद से 19 महिलाओं के नाम उनके साथ जुड़ चुके हैं. |