चैनपुर : पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में साजन नामक युवक की हत्या कर दी गयी. शफीक आलम का पुत्र था. डेकोरेशन का काम करने कल्याणपुर गया था. घटना रविवार रात आठ बजे की है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. हत्यारों का पता नहीं चला है. बताया जाता है कि तीन दिन पहले कचहरी परिसर में साजन का विवाद हो गया था. इसी विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी गयी. |