रांची  पॉलिथीन के इस्तेमाल को लेकर राज्य भर में मुखर विरोध शु हो गया है. बच्चे, बूढ़े, युवक और महिलाएं मिल कर स्कूल, कॉलेज, बाजार, मोहल्ले-टोले और सार्वजनिक स्थलों पर जागकता अभियान चल रहे हैं. अब तो आम लोग भी इसे लेने से इनकार करने लगे हैं. दुकानदारों को सामान पॉलिथीन में न देने का आग्रह कर रहे हैं. कई दुकानदार भी इस पहल में शामिल हो गये हैं. इस कारण थोक विक्रेताओं ने भी अपना स्टॉक हटाना शु कर दिया है. शहर की विभिन्न मंडियों से मिली जानकारी के अनुसार, पॉलिथीन व्यवसायी कम दाम पर ही स्टॉक निकालने में लगे हैं. इस व्यवसाय से जुड़े कई व्यापारियों ने धंधा बदलने का निर्णय भी ले लिया है. |