Thursday, March 11, 2010 8:42:44 AM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
Advertisements
 *  कोर्ट जायें खिलाड़ी : इंजमाम *  जर्मनी को सतर्क रहना होगा इंगलैंड की टीम से *  जूनियर डांस इंडिया डांस आज पटना में *  दीपिका ने गांव लिया गोद *  बिहार में 71.76 लाख प्रवासी मजदूर *  शेयर बाजारों में मामूली तेजी *  फिक्सिंग के आरोप में घिरी पाक टीम *  सोनिया एशिया की तीसरी प्रभावशाली महिला *  मायावती के फोटो पर रंग डाला, जमानत नहीं *  झारखंड में घोटाला, सदन में हंगामा
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
स्वामी भीमानंद ने धर्म व अध्यात्म की आड़ में सेक्स रैकेट चला कर पिछले 10 सालों में 125 करोड़ की कमाई की
Other Headline 
Prabhat Khabar
भोजपुरी फिल्मों के पहले सुपर स्टार थे सुजीत कुमार
2/7/2010 10:13:14 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

आज भोजपुरी फिल्में अपने क्षेत्र में हिंदी फिल्मों को मात दे रही हैं. भोजपुरी फिल्मों को शुरुआत में लोकप्रिय बनाने में सुजीत कुमार का अहम योगदान रहा है. 75 वर्षीय सुजीत कुमार का मुंबई में इस शुक्रवार को निधन हो गया. जिस तरह राजेश खन्ना को हिंदी फिल्मों का पहला सुपर स्टार माना जाता है, उसी तरह सुजीत कुमार भोजपुरी फिल्मों के पहले सुपर स्टार थे. संयोग भी है कि दोनों रील और रियल लाइफ में अच्छे दोस्त थे और कई फिल्मों में साथ काम भी किये थे. आराधना का मेरे सपनों की रानी..गाना में राजेश खन्ना के साथ जीप चलाते हुए माउथ ऑर्गन बजाते सुजीत कुमार की लोकप्रियता चरम पर थी. इस फिल्म के बाद राजेश खन्ना के साथ हाथी मेरे साथी, अमर प्रेम, मेहबूबा, रोटी ओद फिल्मों में काम किया. हिंदी फिल्मों में वह हीरो के दोस्त या विलेन दोनों भूमिकाओं में खूब दिखे. उनकी लोकप्रिय फिल्में थीं जुगनू, अदालत, द ग्रेट गैंबलर, चरस, धर्मवीर, ड्रीम गर्ल, आंखें, देस-परदेस ओद. एक्टर के साथ-साथ सुजीत कुमार ने हिंदी और भोजपुरी में कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया. भोजपुरी की बिग बजट फिल्म पान खाये सइयां हमार को उन्होंने डायरेक्ट भी किया. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा भी छोटी भूमिकाओं में थे. हिंदी में अमिताभ, जॉन, बिपाशा को लेकर एतबार, अनिल-माधुरी के साथ खेल और सन्नी देओल-मनीषा के साथ चैंपियन फिल्में भी बनायीं.  भोजपुरी की शुरुआती फिल्मों में बिदेसिया, लागी नहीं छूटे रामा, दंगल, गंगा कहे पुकार के, सजनवा बैरी भइल हमार, हमार भौजी, माई के लाल ओद में सुजीत कुमार ने अपनी अदाकारी से पूरे भोजपुरी समाज के दिल को जीत लिया था.वे सिर्फ यूपी, बिहार में ही नहीं, बल्कि मॉरीशस, फिजी, गुयाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, सूरीनाम ओद में भी उतने ही लोकपि‘य थे. सुजीत कुमार के परिवार में बेटा जतिन कुमार और बेटी हिना हैं.

जूनियर डांस इंडिया डांस आज पटना में...
दीपिका ने गांव लिया गोद...
लारा नहीं हैं फ्रैंडली : अक्षय...
प्रियंका लौटीं, मगर नाराज...
भारत में बनी फिल्म कवि ऑस्कर की दौड़ में...
दर्शकों को शायद ही रोक पाये रोक...
रणबीर का नया स्टाइल...
बिपाशा फ़िर करेंगी एक्सपेरिमेंट...
शादी से पहले चार ससुराल जायेंगे राहुल...
पत्रकार कर्मयोद्धा होता है : मनोज तिवारी...
मिथुन दा का पहला प्यार...
असलम शेख की घात प्रतिघात...
रितिक को लग गयी चोट...
रोना-धोना पसंद है डेमी मूर को...
नहीं रहे निर्मल पांडे...
कान्स से गाइड को बुलावा...
कॉपीराइट कमेटी से आमिर का इस्तीफ़ा!...
Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By