नरसिंहपुर : ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि मुंबई सभी देशवासियों की है. मुंबई के निर्माण में जितना महाराष्ट्र का योगदान है, उतना ही देश के सभी लोगों का है. श्री शंकराचार्य ने आज मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में एजेंसी से बातचीत में कहा कि मुंबई किसी एक प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे देश का महानगर है. भाषावाद का जो मुद्दा मुंबई में गरमाया हुआ है, यह अनुचित है. महाराष्ट्र भी देश से अलग नहीं है. इसलिये इस मुद्दे का अब पटाक्षेप हो जाना चाहिये. शंकराचार्य अपने आश्रम में एक माह से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. वे कुंभ में हिस्सा लेने मार्च माह के पहले सप्ताह में हरिद्वार जायेंगे.
  |