Sunday, March 14, 2010 3:45:04 PM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
Advertisements
 *  2015 तक देश में 8.74 करोड़ नौकरियां *  महिला आरक्षण विधेयक साजिश : मुलायम *  लश्कर को पाक का समर्थन : अमेरिका *  सचिन और गंभीर पर जुरमाना *  सात भारतीयों को मौत का इंतजार *  ऑस्ट्रेलिया की नजर अब ओलंपिक स्वर्ण पर *  जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे डेयरडेविल्स *  शेयर बाजार में तेजी बरकरार *  ज्यादा कैल्शियम, लंबी जिंदगी *  खाद्य तेल लुढ़के,चीनी हुयी फ़ीकी
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
स्वामी भीमानंद ने धर्म व अध्यात्म की आड़ में सेक्स रैकेट चला कर पिछले 10 सालों में 125 करोड़ की कमाई की
Other Headline 
Prabhat Khabar
यूरोप के ऋण संकट से गिरे शेयर बाजार
2/7/2010 4:50:26 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

 मुंबई : यूरोप के यूनान, स्पेन और पुर्तगाल में ऋण संकट गहराने की आशंका से दुनिया भर के बाजारों के साथ- साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी भारी गिरावट दर्ज की गयी. बीते सप्ताह के अंत में मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 442 अंक ढहते हुए 16 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे उतरकर गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 124 अंक लुढ़क गया. इस सप्ताह देश के दोनों शेयर बाजार छह दिन खुले. शनिवार को एक घंटे का विशेष सत्र बुलाया गया जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने बढ़त दर्ज की थी. महंगाई रोकने के लिए सरकार के कड़े उपाय और मंदी से उबरने के लिए दिए गए राहत पैकेज को आंशिक रूप से वापस लेने की आशंकाओं के बीच आलोच्य सप्ताह के अंत में सेंसेक्स 442.31 अंक उतरते हुए 15915.65 अंक पर बंद हुआ. इससे पिछले सप्ताहांत में यह 16357.25 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी ने भी सेंसेक्स की राह पकड़ी और यह गिरावट में रहा. सप्ताह के अंत तक यह 124.80 घटते हुए 4757.25 अंक पर बंद हुआ. इससे पिछले सप्ताहांत में यह 4882.80 अंक पर रहा था. बीते सप्ताह के दौरान यूनान, स्पेन और पुर्तगाल में ॅण संकट गहराने की आशंका छायी रही. इससे जहां डॉलर सात माह की ऊंचाई पर पहुंच गया वहीं से भारतीय शेयर बाजारों में से विदेशी पूंजी की निकासी की आशंका बन गयी. इससे बीएसइ में सप्ताह के आखिरी दो दिनों में जमकर बिकवाली हुयी. हालांकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इन देशों को वित्तीय मदद करने का आश्वासन दिया है जबकि ब्रिटेन ने इसे चिंताजनक स्थिति बताया है. निवेशकों का मानना है कि यूरोपीय संघ के अन्य देशों में यूनान जैसा ॅण संकट आ सकता है. उनका कहना है कि यह केवल यूनान नहीें है बल्कि स्पेन और पुर्तगाल भी है.यूरोपीय संघ में आर्थिक एवं मौद्रिक मामलों के आयुक्त जेकलिन अल्मुनिया ने कहा कि यूनान जैसी समस्याओं का सामना कुछ अन्य देश भी कर रहे हैं. जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में शेयर बाजार में सुधार होने की संभावना क्षीण है. यूरोप,अमेरिका और देश में हो रहे घटनाक्रम शेयर बाजारों में विदेशी पूंजी के प्रवाह को प्रभावित करेंगे. अमेरिका में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा गया है जबकि यूरोप के निवेशक अपने अपने देश की समस्याओं से निपटने को प्रमुखता देंगे. इधर देश में बजट के दौरान कड़े मौद्रिक उपाय किए जाने की संभावना है. 

दोबारा बाल लहराने को मचल रहे हैं गंजे...
शेयर बाजार में तेजी बरकरार...
ज्यादा कैल्शियम, लंबी जिंदगी...
खाद्य तेल लुढ़के,चीनी हुयी फ़ीकी...
इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके...
सोना और चांदी की चमक फीकी...
भारत से बातचीत समय की बरबादी : पाक...
डिज्नी बंद करेगा स्टूडियो...
अफ़गान में बम धमाके, छह मरे...
बेंटली की 2.90 करोड़ रूपये की मुल्सानी...
पाक की यात्रा नहीं करें : ब्रिटेन...
पाक में 141 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार...
बरेली में तनाव, कर्फ्यू में ढील नहीं...
जापान के एक वृद्धाश्रम में आग लगी, सात मरे...
ब्रिटिश एयरवेज के पायलट करेंगे हड़ताल...
गूगल रहने या जाने के लिये स्वतंत्र : चीन...
शेयर बाजार स्थिर...
डांडी यात्रा के 80 वर्ष पूरे, रैली निकली...
मिजोरम में आग से छह लोगों की मौत...
कजाकिस्तान में बाढ़, हजारों लोग बेघर...
मेक्सिको में हिंसा, आठ मरे...
गर्भनिरोधक गोलियों से खतरा नहीं...
मां की भावनाओं से प्रभावित होते हैं गर्भस्थ शिशु...
चीन के चिड़ियाघर में 11 बाघों की मौत...
पाक में चार की हत्या...
आपकी सोच को बताएगा टेलीपैथी कम्प्यूटर...
ओबामा की नोबल पुरस्कार राशि का दान...
हर वर्ष हजारों पंजाबी अवैध तरीके से जाते हैं विदेश...
रेड्डी बंधुओं की कंपनी को खनन पर रोक...
मुकेश व लक्ष्मी दुनिया के टॉप10 अमीरों में...
Previous
Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By