|  केव कैनवरल (फ्लोरेडा) : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने खराब मौसम के कारण अंतरिक्ष यान एंडीवर का प्रक्षेपण एक दिन के लिए टाल दिया है. इसे आज अमेरिका के फ्लोरेडा स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाना था. एंडीवर के साथ छह अंतरिक्ष यात्री 13 दिन के मिशन पर जा रहे हैं. इस दौरान वे दो नए मॉडय़ूल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में स्थापित करेंगे. अब एंडीवर का प्रक्षेपण कल दोपहर दो बजकर 44 मिनट पर होने की उम्मीद है. |