Friday, September 03, 2010 3:22:02 PM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
 *  सबकी समस्याओं का होगा निवारणः राहुल *  पाक क्रिकेट को न हो नुकसानः कपिल *  देरी करना भारतीयों की आदत में शुमारः आस्ट्रेलिया *  आरोप निकले गलत, तो टैबलायड पर मुकदमाः जखरानी *  दागी तिकड़ी अस्थाई तौर पर निलंबित *  अनंतनाग में कर्फ्यू खत्म, जनजीवन सामान्य *  नीतीश ने सर्वदलीय बैठक बुलाई *  शांति वार्ता जारी रखेंगे अब्बास और नेतान्याहू *  हर राज्य की जरूरत के मुताबिक बने योजना *  औरंगजेब की लिखी कुरान प्रति की नीलामी
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
चीन का पिछले 15 सालों में मध्य एशिया में व्यापार तथा संपर्क बढ़ाने के बावजूद भी रूस का मध्य एशिया से साझा व्यापार ज्यादा है
Other Headline 
Prabhat Khabar
क्या सुरक्षित है आपका लाल!
2/6/2010 7:26:12 AM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

रांची : प्रभात खबर को एक मां का दर्द भरा पत्र मिला. इसमें उसके बीमार बेटे की पीड़ा का जिक्र है. लिखा है, कैसे कम आय के बावजूद उसने अपने बेटे को हेपेटाइटिस का टीका लगवाया. इसके बाद भी उसके जिगर के टुकड़े को हेपेटाइटिस हुआ. फिर क्या था. पूरा परिवार तबाह हो गया. प्रभात खबर ने इस पत्र के बाद पड़ताल की, कैसे टीकाकरण के बाद भी सब कुछ बेअसर रहा. टीकाकरण के विभिन्न पहलुओं को जानने की कोशिश की. ओखर चूक कहां हुई.बच्चों की बेहतर चिकित्सा सुविधा के नाम पर अभिभावक बटुआ नहीं देखते. अपनी हैसियत से सब कुछ करते हैं. गरीब से गरीब अभिभावक बच्चे को जन्म से लेकर 10 वर्ष की उम्र तक विभिन्न बीमारियों से बचाने के हर उपाय करते हैं. पर, टीकाकरण के नाम पर नन्हे बच्चों के साथ खिलवाड़ भी हो रहा है. डॉक्टर जन्म से 10 वर्ष के अंतराल पर समय-समय पर हेपेटाइटिस-ए, बीसीजी, हेपेटाइटिस-बी, हिब, हिब-बुसटर, टायफाइड के टीके लगाने की सलाह देते हैं. मां-बाप इसके लिए डॉक्टरों के पास जाते हैं. उनसे सलाह लेते हैं. पर, इसके बाद भी चूक होती है. टीके बेअसर हो जाते हैं. और बीमारियां हावी.रख-रखाव का तरीका अलगटीके के रख-रखाव का तरीका एकदम अलग है. इनके उत्पादन से लेकर अस्पतालों, क्िलनिक और दवा दुकानों में रखने के  अलग मापदंड हैं.  रख-रखाव तय मापदंडों के अनुसार नहीं हुआ, तो फिर बेअसर. पोलियो, चेचक या फिर हेपेटाइटिस. केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें इनके उन्मूलन के नाम पर करोड़ों खर्च कर रही हैं. लेकिन इन्हें पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सका. सरकार से लेकर वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इन टीकों के रख-रखाव के लिए विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया है. पर, सभी तरह के अस्पतालों में इसका खुला उल्लंघन होता है. कई जगहों पर कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था नहीं होती. कहीं है भी, तो कारगर नहीं.दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर रखना हैटीकों को दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर रखना है. 24 घंटे शीत भंडारण की व्यवस्था होनी चाहिए. इन्हें बाहर या कमरे में नहीं रखा जा सकता. शीत भंडारण के लिए लगाये गये उपकरण को हमेशा चालू रखना है. इसके लिए अबाध बिजली आपूर्ति होनी चाहिए. सरकार का निर्देश तो यहां तक है कि ऐसी दवाओं को एक से दूसरी जगह ले जाने में के लिए भी शीत उपकरण से यु ट्रांसपोर्ट सुविधाओं का इस्तेमाल करना होगा. अस्पतालों और दवा दुकानों में 24 घंटे शीत भंडारण के लिए पूरी बैक-अप व्यवस्था नहीं होती. ऐसे में इन टीकों का असर खत्म हो जाता है.पोलियो के टीके के लिए खास इंतजामपोलियो के टीके को (-) 20 डिग्री पर रखना है. ओरल पोलियो की खुराक पिलाने के लिए इसकी दवाओं को हमेशा डीप फ्रीजर में रखा जाना चाहिए. जहां का तापमान (-) 20 डिग्री हो. यह सावधानी नहीं बरती गयी, तो खुराक का कोई असर नहीं होता.

सरकार बनाने पर गडकरी राजी...
हिंदपीढ़ी में सब ने की पहल, लौटी शांति...
लुकस को छुड़वायें नहीं तो आत्मदाह...
बंधक दारोगा अभय यादव को मार डाला !...
सरकार नक्सलियों से बातचीत को तैयार : नीतीश...
सिमडेगा का हार्डकोर पकड़ाया...
रातू की दीपिका स्वर्ण के करीब...
इतिहास रचेंगी सोनिया गांधी...
हिंदपीढ़ी में संघर्ष, तनाव...
जेपीएससी : परीक्षा नियंत्रक ने गायब की उत्तर पुस्तिकाएं...
रांची में स्वाइन फ्लू का रोगी मिला...
20 से 25 के बीच रांची आ सकते हैं पीएम...
पटरी पर आता बिजली बोर्ड...
अंगरेजी में 150 में 150 अंक लानेवाले कन्हैया...
कॉमनवेल्थ गेम्स में सेक्स उद्योग, निशाने पर झारखंड की बालाएं...
बंधकों में मांडर का एहसान भी...
झारखंड के तीन नक्सलियों ने संभाली है कमान...
सरकार बेचेगी शराब !...
दुर्गा उरांव को सीबीआइ खोजे...
फादर बुल्के : एक चिरस्मरणीय व्यक्तित्व...
माओवादियों से हिंसा छोड़ने की अपील कर सकते हैं धौनी?...
बंधक जवानों को मार डालेंगे...
ग्राम प्रधान को मारा...
एक नक्सली ढेर...
निगरानी ने किया 29 पर केस...
लाल को बहाल करें...
घर-आंगन से खेतों तक पसरी है उदासी...
‘यह सब समाशोधन का विषय है’...
स्वस्तिक ग्रुप के खिलाफ प्राथमिकी...
100 करोड़ की जालसाजी...
Previous
Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By