रांची : पॉलिथीन के खिलाफ प्रभात खबर की पहल को अपार जनसमर्थन मिल रहा है. सभी वर्ग के लोग आगे आ रहे हैं. स्कूलों के बच्चे, राजनीतिक और सामाजिक संगठन व निजी संस्थाएं पॉलिथीन मु झारखंड अभियान से जुड़ते जा रहे हैं. पूरे झारखंड में जगह-जगह जागकता अभियान चलाया जा रहा है. लोग पॉलिथीन पर बैन लगाने की मांग करने लगे हैं.  गोड्डा ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के डेढ़ हजार बच्चों ने शुक्रवार को जागकता रैली निकाली. शेष पेज सात परलोगों ने कहा..हाथों में तख्तियां थीं. इन पर लिखा था  पर्यावरण बचाना है, तो पॉलिथीन हटाना है, मौत का कुआं है पॉलिथीन. रैली स्कूल से भतडीहा पेटोल पंप होते हुए फिर विद्यालय पहुंच कर समाप्त हुई. इसका नेतृत्व विद्यालय निदेशक समीर दुबे कर रहे थे. बच्चे स्थानीय लोगों को पॉलिथीन के उपयोग से होनेवाले खतरे की ओर इशारा कर रहे थे. राज्य के अन्य हिस्सों से भी इस तरह की खबरें आ रही हैं.भाजपा कार्यकर्ता भी जुड़ेभाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय सेठ ने जमशेदपुर में कहा  इस अभियान को पार्टी कार्यकर्ता सफल बनाने में पूरी मेहनत से काम करेंगे. उन्होंने कहा  इसका पहला प्रयोग सात फरवरी को रांची में होनेवाली रैली में देखने को मिलेगा. इस दिन भाजपा कार्यकर्ता खाना और अन्य वस्तुओं को रखने के लिए पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे. उन्होंने लोगों से भी इस अभियान को समर्थन देने की अपील की.पर्यावरण के लिए पॉलिथीन घातक है. अगर इसका इस्तेमाल नहीं रुका, तो इससे भयावह स्थिति पैदा हो सकती है.समीर दुबे , निदेशक, गोड्डा ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूलपॉलिथीन से हम न सिर्फ खुद को, बल्कि पशु-पक्षियों से लेकर खेत-खलिहानों तक को बरबाद कर रहे हैं. पूर्वजों के बताये मार्ग से भटकने से पॉलिथीन संस्कृति को बढ़ावा मिला. |