आबुजा : अफ्रीका की यात्रा पर आये प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री वायलार रवि लाइबेरिया में सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. उनकी हालत खतरे से बाहर है. नाइजीरिया में भारत के राजदूत महेश सचदेव ने बताया  दुर्घटना के कारण श्री रवि की नाइजीरिया यात्रा रद्द कर दी गयी है. उन्हें शुक्रवार को यहां पहुंचना था. उन्होंने बताया  वह गुरुवार को नाइजीरिया जाने के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे. तभी तेज गति से सामने से आ रही एक कार उनकी कार से टकरा गयी. कोटे-डे-आइवरे के राजदूत शामा जैने भी घायल हो गये. दुर्घटना से पहले श्री रवि ने लाइबेरिया के साथ तकनीकी और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए संबंध मजबूत करने को लेकर वहां से अधिकारियों से मुलाकात की. श्री रवि 29 जनवरी से छह फ़रवरी तक घाना, तंजानिया, केन्या, लाइबेरिया और नाइजीरिया समेत अफ्रीकी देशों की यात्रा पर आये हैं. |