मुंबई  देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गयी. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 434 अंक फिसल कर 16 हजार के नीचे 15790.93 अंक पर आ गया. यह दो नवंबर के बाद न्यूनतम स्तर पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126.70 अंक लुढ़क कर 4718.65 पर रहा.क्या है कारण  यूरोप के कुछ देशों में ॅण संकट गहराने, अमेरिका में बेरोजगारी बढ़ने के आंकड़े आने के बाद शेयर बाजारों पर दबाव बना है. यूनान, स्पेन और पुर्तगाल के ॅण संकट में फ़ंसने की आशंका ने पूरे यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. |