रांची  पॉलिथीन के खिलाफ मुहिम में सभी वर्ग के लोग आगे आ रहे हैं. राज्य भर में जागकता अभियान शु हो गया है. गोड्डा ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के डेढ़ हजार बच्चों ने शुक्रवार को जागकता रैली निकाली. हाथों में तख्तियां थीं. इन पर लिखा था  पर्यावरण बचाना है, तो पॉलिथीन हटाना है, मौत का कुआं है पॉलिथीन. रैली स्कूल से भतडीहा पेटोल पंप होते हुए फिर विद्यालय पहुंच कर समाप्त हुई. इसका नेतृत्व विद्यालय निदेशक समीर दुबे कर रहे थे. बच्चे स्थानीय लोगों को पॉलिथीन के उपयोग से होनेवाले खतरे की ओर इशारा कर रहे थे. |