रांची : नक्सलियों के खिलाफ अंतरराज्यीय स्पेशल ऑपरेशन में इंडियन एयरफोर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. अभी यह फ़ैसला नहीं लिया गया है, पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड पुलिस को इसके लिए जरूरी व्यवस्था करने को कहा है. इस बीच गुरुवार को सीआरपीएफ के विशेष डीजी विजय रमण ने राज्य के डीजीपी समेत अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने नक्सल प्रभावित राज्यों में चलाये जानेवाले स्पेशल ऑपरेशन की तैयारियों की भी समीक्षा की.दो पायलट भेजे गये हैं :  बैठक के बाद डीजीपी नेयाज अहमद ने बताया कि यह कहना अभी मुश्किल है कि नक्सली ऑपरेशन में एयरफोर्स का इस्तेमाल होगा या नहीं, लेकिन हमें जो तैयारी करने के लिए कहा गया है, वह पूरी कर ली गयी है.            
  वैसे स्पेशल ऑपरेशन के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने अब तक दो पायलटों को यहां भेजा है. दोनों को उनकी जरूरत के संसाधन उपलब्ध करा दिये गये हैं. नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में बीएसएफ के एक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है.ऑपरेशन की तैयारी पूरीडीजीपी ने पत्रकारों को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय जो ऑपरेशन चलाना चाहता है, उसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. नौ फरवरी को कोलकाता बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. बैठक में नक्सल प्रभावित अन्य राज्यों के अधिकारी भी शामिल होंगे. गुरुवार की समीझा बैठक में आइजी अभियान डीके पांडेय, आइजी स्पेशल ब्रांच एसएन प्रधान, आइजी और डीआइजी सीआरपीएफ आलोक राज शामिल थे. |