रांची : सुशील श्रीवास्तव गिरोह से जुड़े अमरेंद्र तिवारी ने फोन करके दावा किया कि भोला पांडेय की हत्या उसने की है. उसके साथ भुरकुंडा का रेयाज और पांच-छह अन्य लोग थे. उसने कहा कि भोला पांडेय की हत्या करके उसने सुशील श्रीवास्तव की पत्नी पर गोली चलाने का बदला ले लिया है. अब किशोर पांडेय की हत्या कर वह अपने भाई की हत्या का बदला लेगा. वर्ष 2008 में सुशील श्रीवास्तव की पत्नी पर हरमू हाउसिंग कॉलोनी में गोली चली थी और पिछले वर्ष अपराधकर्मियों ने धुर्वा क्षेत्र में अमरेंद्र तिवारी के भाई की हत्या कर दी थी. अमरेंद्र ने बताया कि वह होटल में खाना खा रहा था. तभी पुलिसकर्मी भोला पांडेय के साथ वहां पहुंचे. जब भोला पांडेय शौच के लिए गया, तो उसे लगा कि उसका काम तमाम करने का इससे बेहतर मौका नहीं मिल सकता. |