Friday, September 03, 2010 3:32:51 PM
HOME |LOGIN |E-PAPER |NEWSLETTER |FEEDBACK |ABOUT US |CONTACT US |SITEMAP |RATE CARD |RSS 
 *  चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म *  सबकी समस्याओं का होगा निवारणः राहुल *  पाक क्रिकेट को न हो नुकसानः कपिल *  देरी करना भारतीयों की आदत में शुमारः आस्ट्रेलिया *  आरोप निकले गलत, तो टैबलायड पर मुकदमाः जखरानी *  दागी तिकड़ी अस्थाई तौर पर निलंबित *  अनंतनाग में कर्फ्यू खत्म, जनजीवन सामान्य *  नीतीश ने सर्वदलीय बैठक बुलाई *  शांति वार्ता जारी रखेंगे अब्बास और नेतान्याहू *  हर राज्य की जरूरत के मुताबिक बने योजना
मुख्यपृष्ठ रांची जमशेदपुर धनबाद देवघर पटना कोलकाता सिलीगुड़ी
Citizen Journalist
Forum
Railway Time Table
Flight Details
Jharkhand Politics
चीन का पिछले 15 सालों में मध्य एशिया में व्यापार तथा संपर्क बढ़ाने के बावजूद भी रूस का मध्य एशिया से साझा व्यापार ज्यादा है
Other Headline 
Prabhat Khabar
क्यों बढ़ रही है उत्पादन के साथ महंगाई?
विश्वनाथ सचदेव | 2/3/2010 10:54:54 PM

Change font size: | 

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

देश के कृषि मंत्री के बयान के कारण दूध के दाम बढ़े अथवा दूध के दाम बढ़ानेवालों के इशारे पर कृषि मंत्री ने देश में दूध की कमी होनेवाला बयान दिया, इस सवाल का जवाब भले ही कुछ भी हो, यह तो तय है कि दोनों में कुछ रिश्ता जरूर है.  इस रिश्ते की मार देश का आम आदमी ङोल रहा है. देश में ंउत्पादन बढ़ रहा है, देश में प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ रही है,  लेकिन इसके साथ ही साथ महंगाई भी बढ़ रही है, खास तौर पर उन सब चीजों की महंगाई जो खाने-पीने के काम आती है. अनाज, दालें, चीनी, चाय, दूध, सब्जियां सबके भाव लगातार बढ़ रहे हों और सरकार के दावों के बावजूद यह दाम कहीं घटते नजर नहीं आ रहे. हैरानी की बात यह भी है कि महंगाई बढ़ने का यह क्रम मनमोहन सिंह की पिछली सरकार के कार्यकाल में ही शुरू हो गया था, आम आदमी महंगाई ङोल रहा था, लेकिन आम आदमी का साथ देने के दावों और वादोंवाली सरकार या तो कुछ कर नहीं रही थी या फ़िर कुछ कर नहीं पा रही थी.       

 

 विडंबना यह भी है कि विपक्ष भी इस बारे में कुछ करता नहीं दिखा. न चुनावों के दौरान महंगाई को मुद्दा बनाया गया और न ही चुनावों के बाद इस मुद्दे को उतनी गंभीरता से उठाया गया. जितनी गंभीरता से उठाना जरूरी था. अब जाकर कुछ हलचल होती दिख रही है, लेकिन यह एक सच्चाई  है कि राजनीतिक स्वाथाब की रस्साकशी में महंगाई की मार से त्रस्त आम आदमी इस पीड़ा को भोगने के लिए अभिशप्त लग रहा है. यह भी एक विडंबना ही है कि जो व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहा था, आज उसे देश के कृषि मंत्री के पद से भी हटाने की मांग उठ रही है. पवार की गणना देश के चतुर राजनेताओं में की जाती है और प्रशासकीय हाई से उन्हें सक्षम भी माना जाता है. इसलिए यह तो नहीं माना जा सकता कि दूध के बारे में अथवा पहले चीनी के बारे में दिये गये उनके बयान सिर्फ़ देश को वास्तविकता बताने के लिए थे. पवार स्वयं को स्पष्ट वक्ता भी कहते हैं लेकिन स्पष्टता यदि इतर उद्देश्यों को पूरा करनेवाली हो तो उसे गुण के बजाये किसी रणनीति का हिस्सा ही माना जायेगा. हो सकता है कृषि मंत्री किसी रणनीति के तहत बयानबाजी कर रहे हो, लेकिन यह तय है कि वह रणनीति आम आदमी के हित के लिए तो नहीं है. पवार ने जब चीनी की कमी के बार में बयान दिये थे तो चीनी के दाम बढ़े थे, अब जब उन्होंने दूध की कमी का बयान दिया तो बयान भले ही उत्तर भारत के बारे में हो, इसकी पहली प्रतिक्रिया पवार के गृहराज्य महाराष्ट्र में हई - दूध-उत्पादकों ने भाव बढ़ाने की बात कह दी! तथ्य यह भी है कि चीनी के साथ भी एक गहरा रिश्ता पवार के गृहराज्य का ही है. ऐसे में पवार के बयानों पर उंगलियां उठने का मतलब समझना मुश्किल नहीं होना चाहिए.       

 

सवाल उठता है कृषि मंत्री शरद पवार इस बात को समझ रहे हैं या नहीं? कृषि मंत्री स्थिति की वास्तविकता को समङों और समझायें, यह तो उचित है, जरूरी भी. लेकिन जरूरी यह भी है कि कृषि मंत्री यह भी समझायें कि स्थिति ऐसी क्यों हो गयी और स्थिति को सुधारने के लिए उनकी सरकार क्या कर रही है. आज यदि दूध के संदर्भ में यह सवाल पूछा जा रहा है कि स्थिति अचानक तो नहीं बिगड़ी, ओखर इस दौरान सरकार कर क्या रही थी, तो इसका ईमानदार उत्तर पाने का अधिकार जनता का है. दूध का उत्पादन कम हो रहा था तो दूध के कैसीन बनाने और उसके निर्यात पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया गया? पिछले साल भर में साढ़े चौबीस करोड़ लिटर दूध का कैसीन बनाकर उसका निर्यात किया गया है. क्यों कृषि मंत्री को यह नहीं सूझा कि इस निर्यात से लाभ उठानेवाले तो गिनती के लोग हैं, इससे हई दूध की कमी को देश के करोड़ों-करोड़ों लोग भोगेंगे?        सवाल सिर्फ़ दूध या चीनी की कमी का नहीं है. सवाल सरकार की वरीयताओं का है. आम आदमी की जरूरतें सरकार की या यूं कहें कि हमारी राजनीति की, प्राथमिकता क्यों नहीं बनतीं? दालों के भाव सौ रुपये किलो तक पहंच जायें और कम होने का नाम न लें आलू और प्याज जैसी सब्जियां आम आदमी की पहंच से दूर होती जायें, तो प्रति व्यक्ति आय की बढ़ोतरी की घोषणाओं का क्या अर्थ रह जाता है. प्रति व्यक्ति आय का मतलब देश की औसत आय होता है और इस हिसाब से राजा भोज और गंगू तेली दोनों की आय शामिल है. देश में करोड़पति सांसदों-विधायकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, आंकड़े यह भी बताते हैं कि देश में अरबपतियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन यह तथ्य क्यों भुला दिया जाता है कि देश की दो तिहाई आबादी बीस रुपये रोज पर गुजारा कर रही है? बीस रुपये में आदमी 50 रुपये किलोवाली चीनी, 28 रुपये लीटरवाला दूध, बीस रुपये किलोवाले प्याज, सौ रुपये किलोवाली दाल कैसे और कितनी खरीद सकता है? स्पष्ट है, जिन्हें चिंता होनी चाहिए उन्हें बीस रुपये रोज पर जीवन-यापन करनेवाली देश की 75 करोड़ जनता की चिंता नहीं है. चिंता होती तो देश का कृषि मंत्री दूध की कमी के बजाये दूध का उत्पादन बढ़ाने की बात करता.

Posted By:-Pradeep Bharwaj Kavi
2/17/2010 10:41:10 AM
?????? ??????? , ???? ?? ????? | ??????? ???? ??? , ??? ?? ????? | ??? ?? ????? , ?????? ???? ??????, ???? ??? ?? ??? , ??? ??????? ?? ???? | ?? ??? ??? ??????, ???-??? ??? ???????, ????? ??? ??????, ???? ???? ??????? |
गरीबों पर चूहा-मेढ़क की तरह परीक्षण...
उसकी उंगलियां मजबूत ताले खोल देती थीं...
भगवा कहने से क्यों भड़के?...
भ्रष्टाचार, विकास और चीन...
इस भ्रष्टाचार के मायने...
सूचना का अधिकार बना हथियार...
जीएम खाद्य थोपने पर तुली सरकार...
महिला सरपंच ने बदली गांव की तसवीर...
यह सिर्फ़ अनाज का सड़ना नहीं है...
जूता महिमा का विस्तार...
काल से होड़ लेती एक हॉकी स्टिक...
अर्जुन और द्रोणाचार्य पर महाभारत...
परमाणु हर्जाने पर अब देर क्यों...
मोरारजी का दूसरा नाम था अनुशासन...
देवनागरी में वेब पते के मायने...
देवदासियां अब नहीं रहेंगी दासी...
मदद से महरूम पाकिस्तान...
यह पुरुषवादी विज्ञापन...
अब पीछे नहीं लौटेगा बिहार...
खबरों के अपराधी की सजा...
सांसदों की वेतन वृद्धि...
एक गैरजरूरी भाषण...
जाति को भूलें, गरीबी याद रखें...
जब हार से नहीं घबराते थे दिग्गज नेता...
मसजिद में दरवाजा नहीं होता...
समय लिखेगा उनका भी इतिहास...
इस भ्रष्टाचार के मायने...
हरित क्रांति के भ्रम...
कश्मीर समस्या के समाधान...
पाकिस्तानी सत्ता की चाभी...
Previous
Contact Us | Advertisement | Archive | Todays News | Style Book | Corporate Mail
© Copyright of Prabhat khabar | Terms & Conditions of Reading | Privacy and Cookie Policy
Site best viewed in IE 6.0
Developed & Designed By