कोलकाता  पश्चिम बंगाल के बिजली मंत्री मृणाल बनर्जी का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को सिटी अस्पताल में निधन हो गया. कैंसर पीड़ित श्री बनर्जी को कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भरती कराया गया था. श्री बनर्जी माकपा के महत्वपूर्ण सदस्य थे.