पालकोट (गुमला)  मरदा नदी के पास अपराधियों ने गुमला से पालकोट जा रही अल्टो कार पर अंधाधुंध फायरिंग की. कार पर बम भी फेंका. इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना बुधवार शाम 4.30 बजे की है. वाहन में भाजपा नेता व ठेकेदार बालमुकुंद महतो सवार थे. उनके साथ तुलसी प्रसाद, शिव कुमार साहू और धर्मा गोप भी थे. सभी बाल-बाल बच गये. हालांकि छर्रा लगने से तुलसी प्रसाद घायल हो गये. अपराधियों की संख्या चार थी. कार बालमुकुंद महतो चला रहे थे. जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने कार को चारों ओर से घेर कर फायरिंग शु कर दी. गोलियों की अंधाधुंध बौछार के बीच श्री महतो ने कार की गति तेज कर दी. इस दौरान उन्होंने पालकोट थाने को फोन भी करना चाहा. लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. कार को लेकर वह सीधे पालकोट थाना पहुंचे. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल पर जाने के लिए पुलिस के पास अपने वाहन नहीं थे. पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किये हैं. |