रांची : सदर थाना क्षेत्र के पंचवटीपुरम निवासी ललन कुमार शर्मा का पुत्र मनोज कुमार साकेत (30) सोमवार से लापता है. उसकी कार(जेएच 01आर-3094) मेन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के समीप से बरामद की गयी है. श्री शर्मा ने सदर थाना व लोअर बाजार थाने में पुत्र के लापता होने संबंधी सनहा दर्ज कराया है. ललन कुमार शर्मा केमिकल फैक्टरी के संचालक हैं. उन्होंने कहा है कि मनोज के अपहरण की बात से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि अभी तक फिरौती की मांग नहीं की गयी है. मनोज के चारों मोबाइल के स्वीच ऑफ हैं. मनोज के मामा ने बताया कि वह शेयर     ब्रोकर है. |