नयी दिल्ली : यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा 2010 के लिए देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 26 जून को परीक्षा होगी. इस परीक्षा के लिए योग्यता और अन्य जानकारी 30 जनवरी के रोजगार समाचार या आयोग की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है. आवेदन पत्र छह से 22 फ़रवरी तक ऑनलाइन भी जमा कराये जा सकेंगे. आवेदन पत्र  20 रुपये नकद देकर देश भर के निर्धारित डाकघरों से प्राप्त किये जा सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दो मार्च 2010 है. |