मुंबई : एआर रहमान को फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर के संगीत के लिए दो ग्रैमी अवार्ड से नवाजा गया है. रहमान को पहला पुरस्कार इस फिल्म में दिये गये बेहतरीन संगीत के लिए मिला, तो दूसरा पुरस्कार इसी फिल्म के एक गाने जय हो के लिए दिया गया. अपने काम को मिलनेवाली अंतरराष्ट्रीय पहचान व पुरस्कारों की झड़ी से रहमान खुश हैं. यह बात अवार्ड लेते समय रहमान के चेहरे पर साफ झलक रही थी. जब रहमान को दूसरे ग्रैमी अवार्ड के लिए बुलाया गया तो उन्होंने कहा कि ऊपरवाला उन पर दोबारा मेहरबान हुआ है. गौरतलब है कि ग्रैमी अवार्ड को संगीत की दुनिया में नोबेल पुरस्कार की तरह प्रतिष्ठित माना जाता है. स्लमडॉग के संगीत के लिए रहमान तो कुछ ही दिन पहले क्रिटिक्स अवार्ड भी मिला था. 52वें ग्रैमी पुरस्कारों में इस बार भारतीय संगीत की चार जानीमानी हस्तियों, ऑस्कर विजेता एआर रहमान, उस्ताद जाकिर हुसैन, उस्ताद अमजद अली खान और गीतकार गुलजार को नामांकित किया गया था. बेहतरीन गीतकार की Þोणी में गुलजार को नामांकित किया गया था. अमजद अली खान को उनके अपने एलबम ऐशयंट साउंड्स के लिए बेहतरीन पारंपरिक विश्व संगीत की Þोणी में नामांकित किया गया था. इस एलबम ऐशयंट साउंड्स में उस्ताद अली खान व इराकी अमरीकन संगीतकार रहीम अलहज पहली बार एक साथ आये हैं. इस एलबम में सात गाने हैं जिन्हें खुद अमजद अली खान ने लिखा और स्वरबद्ध किया है. |