लंदन : हॉलीवुड की नयी फिल्म रॉबिन हुड से सियना को बाहर किये जाने और कैट ब्लैंचेट को लिये जाने के लिए फिल्म के स्टार रसैल क्रो का हाथ माना जा रहा है और इससे सियना भी बेहद खफा बताई जा रही है. उधर रसैल क्रो ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि इस पूरे मामले में उनका कोई हाथ नहीं है. हॉलीवुड में इस बात को ले कर जोरदार चर्चा है कि रिडेल स्कॉट की इस फिल्म में कुछ शानदार रोमांटिक सीन है जिसके चलते रसैल क्रो ने कैट ब्लैंचेट को रखने का सुझाव दिया था जिसके बाद सियना को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. कहा जा रहा है कि सियना की कम उम्र, 45 साल के रसैल के लिए रोमांटिक सीन में बाधा बन सकती थी, इसलिए उन्होंने इस तरह का फ़ैसला लिया है. |