मुंबई : एक फरवरी से एनडीटीवी इमेजिन पर शुरू हो रहा है राहुल का स्वयंवर, 15 दुल्हनों में से राहुल चुनेंगे अपनी जीवनसंगिनी. आज से शुरू हो रहे इस शो का प्रसारण रात आठ बजे से किया जायेगा. यह पहला स्वयंवर होगा जिसमें वर अपनी वधु चुनेंगे. उदयपुर के फतेहगढ़ पैलेस में राहुल के जीवन की नयी शुरुआत हो रही है. शो के होस्ट राम कपूर होंगे, जिन्होंने राखी के स्वयंवर में भी होस्ट की भूमिका निभायी थी. 15 खूबसूरत लड़कियां राहुल महाजन की दुल्हन बनने के लिए देंगी परीक्षा और अपने खास अंदाज में बतायेंगी कि वह राहुल को पसंद क्यों करती हैं. राहुल उस लड़की को देंगे प्यार का नजराना जो पहली ही नजर में उन्हें लुभा जायेगी. |