देवबंद  दारूल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने कहा है कि मताधिकार का मामला अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसलिए फ़ोटो पहचान पत्र के लिए मुसलिम औरतें बिना परदे के फ़ोटो खिंचा सकती हैं. इसमें शरीयत की कोई रोक नहीं है. मौलाना ने दारूल उलूम के मोहतमिम मौलाना मरगूबुर्रहमान के बयान का उल्लेख करते हुए कहा  मुसलिम औरतों की फ़ोटो लगी मतदाता सूचियों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए. मतदान के समय उनकी पहचान महिलाओं द्वारा ही करायी जानी चाहिए.   दारूल उलूम में छात्रों के पहचान पत्रों की शुरुआत करनेवाले मौलाना अब्दुल जावेद ने कहा  हज हर मुसलिम का फ़र्ज है. इसके लिये पासपोर्ट पर फ़ोटो लगाये जाने की अनुमति है. |