रांची : झारखंड सरकार 1200 दारोगाओं और 10 हजार सिपाहियों की नियुक्ति करेगी. पहल शुरू कर दी गयी है. शीघ्र ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जायेगा. यह जानकारी उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने दी.        उप मुख्यमंत्री ने बातचीत में प्रभात खबर को बताया कि राज्य में पुलिसकर्मियों की काफी कमी है. इसे दूर करने की कोशिश हो रही है. थानों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार हो रहा है. पहले 20 हजार आबादी के लिए थाने बनाये गये थे. आज उसी थाने पर डेढ़-दो लाख की आबादी का भार है. संसाधनों की भी कमी है. सरकार की प्राथमिकता है कि पहले संसाधन दुरुस्त किये जायें. इसीलिए पुलिसकर्मियों की नियुक्ति पर सहमति बनी है.हर थाने में कम से कम 40 जवान उप मुख्यमंत्री ने कहा : हर थाने में कम से कम 40 पुलिसकर्मी होंगे.   सभी थानों में विषम परिस्थितियों में अपने संसाधन के बूते मूवमेंट की क्षमता विकसित की जायेगी. इसके तहत एंटी लैंड माइन और रक्षक गाड़ियां दी जायेंगी.हर विभाग के लिए रोड मैपश्री महतो ने कहा  सरकार पहले सभी विभागों में संसाधन की कमी दूर करेगी. इसके लिए रोड मैप तैयार हो रहा है. हम विभाग में मानव संसाधन की कमी नहीं रहने देंगे. संसाधन संपन्न बनाने के बाद टास्क ओरिएंटेड काम होगा. गृह विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पथ निर्माण विभाग, वन, जल संसाधन जैसे बुनियादी विभागों का इंफ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त किया जायेगा. |