मुंबई : ज्यादातर टीवी सितारे फिल्मों में जगह बनाने के लिए छोटे परदे को अलविदा कह देते हैं, लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर अपना प्रभाव जमाने में नाकाम रहने के बाद वापस टेलीविजन की दुनिया में आ जाते हैं. हालांकि मोना सिंह ऐसा नहीं करना चाहतीं. फिल्म थ्री इडियट्स जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी के जरिये रुपहले परदे पर अपनी पारी का आगाज करनेवाली मोना सिंह टीवी को छोड़ने के मूड में नहीं हैं. इस बारे में मोना का कहना है कि मैंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है और मैं इसे कभी त्याग नहीं सकती. मैं उन एक्टर्स में से नहीं हूं, जिन्होंने फिल्में मिलने के बाद टीवी पर काम न करने की कसम खाई, लेकिन बाद में वापस लौट आये. ओखरकार मुङो टेलीविजन से अच्छे पैसे मिलते हैं. स्टैंड अप कॉमेडी व लाफ्टर के फटके में मोना फिलहाल जज के रूप में नजर आ रही हैं. |