रांची : टीवीएनएल में शनिवार को शाम सवा सात बजे बिजली का उत्पादन शुन्य हो गया. तेनुघाट  की यूनिट नंबर एक की इकोमाइजर में टय़ूब लिकेज हो गया . इसकी मरम्मत रविवार को कर ली जायेगी. सोमवार को सुबह में लाइटअप हो जाने की उम्मीद है. यूनिट के बंद हो जाने से राज्य में बिजली संकट उत्पन्न हो गया. कमी दूर करने के लिए राज्य के सभी इलाके में बिजली की कटौती की जा रही है. पतरातू से 160 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है. सेंट्रल सेक्टर व डीवीसी से मिला कर 344 मेगावाट बिजली लेकर राज्य में बाधित रूप से बिजली की आपूर्ति की जा रही है.        हटिया ग्रिड से सुबह 6.30 बजे से बिजली की कटौती शुरू हो गयी थी. इस वक्त मात्र 85 मेगावाट बिजली मिल रही थी. नामकुम ग्रिड से दिन भर बिजली कटौती की गयी. कम बिजली मिलने के कारण राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, रिम्स व अन्य प्रमुख जगहों को छोड़ कर सभी जगहों पर बिजली की कटौती की जा रही है. |