मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन पहली बार छोटे परदे पर नजर आयेंगे. कलर्स चैनल पर शनिवार से शुरू होनेवाले आइडिया नेशनल बिंगो नाइट के पहले ऐपसोड में अभिषेक बच्चन के साथ बिंगो खेलते नजर आयेंगे महानायक अमिताभ बच्चन. भारत में प्रथम क्रमांक का मनोरंजन हर शनिवार को रात नौ बजे से कलर्स पर दिखेगा. इस कार्यक्रम में घर में बैठ कर भी दर्शक हर हफ्ते आकर्षक इनाम जीत सकते हैं.        बिंगो में बॉलीवुड के कई नामी गिरामी हस्तियां दिखेंगी. शो में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान, करण जौहर, दीपिका पादुकोण, फरहान अख्तर, प्रवेश राणा, बिंदु दारा सिंह, अरशद वारसी, विद्या बालन, सोनाली बेंद्रे, किरण खेर, अविका गौर, अविनाश मुखर्जी भी नजर आयेंगे.        आइडिया नेशनल बिंगो नाइट में होस्ट अभिषेक बच्चन के साथ सेलेब्रिटी मस्ती, म्यूजिक की दुनिया का सबसे आसान और मनोरंजन खेल बिंगो खेलेंगे. गपशप के साथ स्टूडियो में उपस्थित प्रतियोगी अथवा अभिषेक के मेहमान बिंगो बबल से अंकों को खींच कर नंबर गेम बिंगो के दो तेज राउंड्स खेलेंगे. स्टूडियो में उपस्थित दर्शकों को अंकों का अंदाजा लगाना होगा और उन्हें दिये गये टिकटों के साथ जोड़ना होगा. इस शो में केवल स्टूडियो के दर्शक ही नहीं, बल्कि टेलीविजन के दर्शक भी रियल टाइम में हिस्सा ले सकेंगे और हर हफ्ते आकर्षक इनाम भी जीत पायेंगे.        इस कार्यक्रम से छोटे परदे में पहली बार दस्तक देनेवाले अभिषेक बच्चन ने कहा : इस शो में आइडिया की सादगी बेहद इंटरेक्िटव है. इन दो बातों ने मुङो इस शो की ओर आकर्षित किया. यहां जीतना बहुत ही आसान है. आपको किसी भी कठिन सवालों के जवाब नहीं देने हैं और न ही कोई कठिन शारीरिक काम करने हैं. अब आपकी हर शनिवार की रात मौजमस्ती से भरी होगी.खेल के नियममूल टिकट और वेबसाइट से डाउनलोड करके प्रिंट किये टिकटों की शीट पर 26 गेम्स के टिकट होंगे. हर गेम के शुरुआत में होस्ट गेम का नंबर और टिकट का रंग बतायेगा. जो आंकड़ा चुना जायेगा, अगर वह टिकट पर होगा, तो गेम घर बैठ कर खेलनेवाले दर्शकों को अपने टिकट पर होनेवाले आंकड़ों पर सर्कल बनाना होगा.        किसी भी तरह एक सीधी लाइन में होनेवाले पांच अंकों को सर्कल हुआ, तो ऐसे सिक्वेंस को बिंगो कहा जायेगा. शो में बताये गये समय में वो टिकट पंजीकृत करने के लिए उस दर्शक को बताये गये नंबर पर किसी भी मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजना होगा. बिंगा का दावा किये प्रतियोगियों को संयोजकों से कॉल जायेगा और एक आसान सा सवाल पूछा जायेगा. अगर उस प्रतियोगी ने सही जवाब दिया, तो उसे विजेता घोषित किया जायेगा. इसमें शर्तें लागू हैं. आइडिया ग्राहक एसएमएस करके बिंगो का टिकट पा सकते हैं, . |